जिंदगी में ..आचरण का ,व्याकरण हैं बेटियाँ |
दो कुलों की तरणि-तारण, आवरण हैं बेटियाँ |
सम्पदा.. सब बांटते सुत,बेटियाँ ..दुख बांटती ,
है यही कारण ..धरा का ,जागरण.. हैं बेटियाँ |
बन के गौरव सदन बढ़ रहीं बेटियाँ |
ज्ञान धन में मगन पढ़ रहीं बेटियाँ |
पंख के बल..बिहंगो ने अंबर छुआ,
पंख के बिन गगन चढ़ रहीं बेटियाँ |
(अनुपम आलोक )
(अनुपम आलोक )
No comments:
Post a Comment